BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

दुकान से चोरी कर किशोरों को नशा बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 62 सॉल्यूशन ट्यूब बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आषु उर्फ आशु सिन्हा (18 वर्ष), निवासी मठपारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पिता की ऑटो पार्ट्स दुकान से चोरी कर सॉल्यूशन ट्यूब लाता और रामनगर जेवडन रोड स्थित किराए के मकान में नाबालिग मित्रों के साथ मिलकर 3 से 4 गुना अधिक कीमत पर बच्चों व किशोरों को बेचता था।
पुलिस ने ग्राहक बनाकर जाल बिछाया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब जब्त कीं। आरोपी के विरुद्ध BNSS की धारा 170/125, 135(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, थाना कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु सतत अभियान चल रहा है और समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अपील:
यदि कोई व्यक्ति बच्चों को नशे के लिए प्रेरित करता या बेचता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, पहचान गुप्त रखी जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जनपद सहसपुर लोहारा में विकास कार्यों को मिलेगी गति — उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परदेशी पटेल को नियुक्त किया विधायक प्रतिनिधि

Bhuvan Patel

ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत: बोड़ला विकासखंड के 895 किसानों को 61 लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान

Bhuvan Patel

पुलिस की सफलता: हत्या के प्रयास में फरार आरोपी अविनाश शर्मा गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!