BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बच्चो को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग , जिला बाल संरक्षणअधिकारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग पुलिस विभाग विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम द्वारा कार्य योजना अनुसार संयुक्त टीम बनाकर जिले के देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान रेस्क्यू एवं पुनर्वास के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, नशे की लत, शिक्षा से वंचित अपशिष्ट संग्रहकर्ता सड़क जैसी स्थिति में रहने वाले बच्चे मोबाइल की लत से ग्रसित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संघन अभियान चलाया जा रहा है । विकासखंड सहसपुर लोहारा के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त दल द्वारा सघन भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शिक्षा से जोड़ने पांच बच्चों को चिन्हांकित कर सूची शिक्षा विभाग दिया गया। साथ ही एक बालक को अपशिष्ट पदार्थ संग्रह करते हुए पाया गया जिसे समझाइए दिया गया और उसके परिवार वालों को जानकारी दिया गया। जागरूकता अभियान में टीम द्वारा रैली, जागरूता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, पम्पलेट वितरण, घर-घर जाकर परामर्श आदि माध्यमों से लोगों को बाल अधिकार संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण अधिकारी राजाराम चंद्रवंशी, महेश निर्मलकर परियोजना समन्वयक, आरती यादव सुपरवाइजर , रामलाल पटेल सुपरवाइजर शारदा निर्मलकर सुपरवाइजर एवं पुलिस टीम उपस्थित रहे।

 

 

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇
यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇
Subscribe our channel👇
हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आदर्श आचार संहिता व लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन – आयोग 30 अक्टूबर की शाम तक जवाब मांगा

Bhuvan Patel

खाद की कालाबाजारी पर नकेल जरूरी :  किसानों को लूट रहे डिस्टिब्यूटर, कृषि विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में

Bhuvan Patel

आदिवासी समाज का आक्रोश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अपमान पर कवर्धा में उभरा बड़ा आंदोलन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!