BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गृह मंत्री के जिला कलेक्टर बंगले के बाहर प्रदर्शन पर बवाल सुरक्षा चूक पर सख्त कलेक्टर, एसपी से मांगा जवाब

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर हाल ही में कलेक्टर बंगले के बाहर हुए प्रदर्शनों पर गंभीर आपत्ति जताई है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
रात में 25 लोगों का जुटना सुरक्षा खतरा
कलेक्टर ने पत्र में उल्लेख किया है कि 15 और 19 अगस्त की देर रात लगभग 20-25 लोग समूह बनाकर कलेक्टर बंगले के पास आ पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। यह स्थिति न केवल सुरक्षा में सेंध है बल्कि गंभीर अप्रिय घटना की आशंका भी खड़ी करती है।
पुलिस-पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
कलेक्टर वर्मा ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही बड़ी चूक का कारण बन सकती है। उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर सख्त निर्देश दिए कि रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
डिप्टी सीएम के जिले में कड़ी चेतावनी
यह मामला और भी संवेदनशील इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह डिप्टी सीएम विजय शर्मा का गृह जिला है। कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन पर जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ता का प्रदर्शन बना विवाद का कारण
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता तुकाराम अपने समर्थकों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर बंगले के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान अचानक जुटे प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सकते में डाल दिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यालय में अफसर, जंगल में सन्नाटा! बांध बैरियर पर नहीं कोई वनकर्मी, वन्यजीव असुरक्षित

Bhuvan Patel

छात्रावास में नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की घटना पर कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, 9 सदस्य शामिल

Bhuvan Patel

ईंट भट्ठा संचालक की मनमानी पर प्रशासन की सख्ती, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!