BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस ने सुलझाया अंधेकत्ल का मामला: चाचा की हत्या कर शव नदी किनारे दबाने वाले भतीजे समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने अंधेकत्ल के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए चाचा की हत्या कर शव नदी किनारे रेत में दबाने वाले भतीजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 04 सितंबर 2025 को सूचना मिली थी कि कसडोल थाना के ग्राम मोतीपुर गौठान के पास जोंक नदी किनारे एक अज्ञात युवक (उम्र 30–35 वर्ष) का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम व एफएसएल की फोरेंसिक टीम ने शव का निरीक्षण किया। मृतक के दोनों हाथ काले रंग के स्कॉर्फ से बंधे हुए थे तथा गले और पीठ में धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। प्रारंभिक जांच व पीएम रिपोर्ट से मामला हत्या का प्रतीत हुआ। इस पर थाना कसडोल में मर्ग क्रमांक 83/2025 एवं अपराध क्रमांक 583/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच तेज की। सबसे पहले शव की पहचान कराई गई, जो ग्राम पिसीद निवासी शिवप्रसाद साहू (36 वर्ष) के रूप में हुई। आगे जांच में पता चला कि मृतक के भतीजे डिगेश साहू और उसके साथी आकाश निर्मलकर ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक गुस्सैल प्रवृत्ति का था और परिवार के साथ अक्सर झगड़ा-मारपीट करता था। इससे क्षुब्ध होकर भतीजे डिगेश ने अपने मित्र आकाश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत 01 सितंबर को दोनों ने शिवप्रसाद को शराब पिलाई और नशे की हालत में धारदार चाकू व टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जोक नदी किनारे रेत में दफना दिया गया। नदी में पानी बढ़ने से शव बाहर आ गया, जिससे घटना उजागर हुई।
कसडोल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
डिगेश साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल
आकाश निर्मलकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगे हर्बल पौधे: दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों को संरक्षित करने की अपील

Bhuvan Patel

कापादह में महिला स्व-सहायता समूह के कार्य में बाधा: सरपंच से तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा

Bhuvan Patel

निर्दोष नवजात की हत्या पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी महिला ने बहकावे में आकर किया था संगीन अपराध”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!