छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिव्यांग युवक को जीवन में आगे बढ़ने का सहारा दिया। बोड़ला विकासखंड के ग्राम घोंघा निवासी श्री अमर मरकाम, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने अपनी कठिनाइयों को उप मुख्यमंत्री के समक्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बाहर आने-जाने में उन्हें भारी कठिनाई होती है और स्कूटी की आवश्यकता है।
उनकी व्यथा सुनते ही उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तत्काल उन्हें स्कूटी प्रदान की। यह केवल एक मदद नहीं, बल्कि सरकार की आमजन के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक है।
श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जरूरतमंदों तक वास्तविक रूप से पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर तक विकास और सुविधा पहुंचाना है। दिव्यांग, वंचित और कमजोर वर्ग को सम्मानपूर्वक व आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
अमर मरकाम को दी गई स्कूटी ने न केवल उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई, बल्कि पूरे प्रदेश व देश को यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को गंभीरता से सुनती है और त्वरित समाधान भी करती है।
यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है कि कैसे जनप्रतिनिधि सीधे जनता की तकलीफों को समझकर संवेदनशील निर्णय ले सकते हैं।