BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

राष्ट्रीय रजक महासंघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार को दी नई गति, बिलासपुर जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बिलासपुर/कुंडा। राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला इकाई बिलासपुर का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह गरिमामय बैठक संत गाडगे भवन, जराहाभाठा, महाराणा प्रताप चौक, बिलासपुर में आयोजित की गई, जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय सचिव श्री काशीराम रजक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर बिलासपुर अध्यक्ष श्री विजय रजक ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात महानगर इकाई के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए वरिष्ठ समाजसेवियों का स्वागत महानगर महासचिव श्री दरस राम कर्ष एवं सचिव श्री रामबाबू कर्ष द्वारा किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय रजक महासंघ के आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय सचिव श्री काशीराम रजक ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने तथा सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मलकर ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश स्तर पर समाज की प्रतिभाओं, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह आयोजित करने के प्रस्ताव की भी जानकारी दी।
संयुक्त जिला एवं महानगर बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई बिलासपुर का गठन किया गया। संरक्षक मंडल में वरिष्ठ समाजसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अध्यक्ष पद पर श्री बहोरन कर्ष (सकर्रा) को मनोनीत किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, सहसचिव, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों पर समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया।
समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को गति देने हेतु शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें गुरु घासीदास विश्वविद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित शिक्षाविदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर सचिव श्री रामबाबू कर्ष ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र कर्ष ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश कार्य समिति सदस्यों, महानगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्रीय रजक महासंघ सामाजिक समरसता, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धौराभाठा में चूना पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का उबाल, कलेक्टर से लगाई रोक की गुहार, नहीं माने तो आंदोलन का ऐलान

Bhuvan Patel

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, 8 बच्चे घायल — कलेक्टर ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी दीपक सिंह ठाकुर निलंबित , वित्त शाखा को किया गया सील

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!