BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बैंक एजेंट बना दलाल – किसान को लगाया 16.50 लाख का चूना, दो आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक संगठित मामले का पर्दाफाश करते हुए 16.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को बैंक का एजेंट बताकर किसानों को झांसा देते थे और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन की राशि हड़प लेते थे।
मामला इस तरह सामने आया
ग्राम बुचीपारा थाना पंडरिया निवासी किसान गणेश राम धुर्वे ने 24 फरवरी 2025 को थाना कुकदुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जुलाई 2024 में नेतराम डहरिया नामक व्यक्ति उससे मिला और अपने आप को बैंक का लोन एजेंट बताया। एजेंट ने किसान को झांसा देकर उसकी कृषि भूमि के दस्तावेज और हस्ताक्षर ले लिए।
इसके बाद नेतराम डहरिया ने अपने साथी बैंक कर्मचारी गिरीश कुमार वर्मा के साथ मिलकर किसान के नाम पर 16.50 लाख रुपये का केसीसी (कृषि ऋण) लोन स्वीकृत कराया। मगर किसान को एक रुपये तक नहीं मिला, पूरी राशि उन्होंने स्वयं प्रार्थी के बैंक खाते से एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल ली।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
रिपोर्ट दर्ज होने पर थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 29/2025, धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. 2023 एवं धारा 66(सी) आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान –
एक्सिस बैंक शाखा कवर्धा से प्रार्थी के लोन खाता, सेविंग खाता, एकाउंट ओपनिंग फॉर्म और ट्रांजेक्शन डिटेल जब्त की गई।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदनीडीह रायपुर से आरोपी गिरीश कुमार वर्मा के खाता दस्तावेज व लेन-देन की जानकारी भी जब्त की गई।
गवाहों और प्रार्थी के बयान दर्ज कर ठोस सबूत जुटाए गए।
इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 15 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया और आज न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल कबीरधाम भेज दिया।
पुलिस अधीक्षकों की टीम की सतर्कता
यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक आशीष कंसारी और उनकी पुलिस टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस की अपील
कबीरधाम पुलिस ने जिले के आम नागरिकों और किसानों से अपील की है कि –
किसी भी अज्ञात एजेंट या दलाल को अपने दस्तावेज और हस्ताक्षर न दें।
लोन संबंधी जानकारी और प्रक्रिया के लिए सीधे बैंक शाखा से ही संपर्क करें।
संदिग्ध व्यक्तियों या घटनाओं की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ बनेगा देश की एआई क्रांति का अगुवा: नवा रायपुर में 1000 करोड़ के एआई डाटा सेंटर की नींव रखी गई

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल: दलदली से विकास की नई रोशनी, कनई नदी से होगी जलापूर्ति

Bhuvan Patel

2 लाख 65 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को  मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!