BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार की ओर– पिपरिया में अभियान का शुभारंभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ नगर पंचायत पिपरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत कर परिवार व समाज को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष घुरूवाराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने नारियों के सम्मान और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ नारी ही सुखी परिवार की आधारशिला है।
इस अवसर पर महिलाओं और बुजुर्गों का निःशुल्क बीपी व शुगर जांच किया गया, स्वास्थ्य परामर्श व दवाइयां वितरित की गईं। कई नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड भी दिए गए, जिससे वे 5 लाख तक निःशुल्क इलाज का लाभ ले सकें। प्रधानमंत्री की मंशानुरूप कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने एक-एक टीबी मरीज को गोद लिया और निक्षय पोषण आहार कीट प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग टीम ने किया और आभार प्रदर्शन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद चंद्रवंशी ने किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा, नए स्कूलों की स्वीकृति एवं मछली पालन हेतु अनुदान के संबंध में विधानसभा में उठाया प्रश्न

Bhuvan Patel

नवपदस्थ डीएफओ निखिल अग्रवाल से वन कर्मचारी संघ की सौजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के दल ने राष्ट्रपति से भेंट-मुलाकात की पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति का बिरनमाला से स्वागत किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!