BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा के गन्ना किसानों में खुशी की लहर – भोरमदेव शक्कर कारखाना देगा गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 कवर्धा के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित अब गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता देने जा रहा है। आगामी पेराई सीज़न 2025-26 में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को बराबरी का दर्जा देते हुए सदस्य बनाया जाएगा।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने इसे किसानों के हित में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलेगी और गन्ना आपूर्ति स्थिर होगी। वर्ष 2001 में स्थापित इस कारखाने में वर्तमान में 23,476 अंशधारी सदस्य हैं, जिनमें से हर साल लगभग 12,500–13,000 किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। कारखाने की क्षमता 3500 मैट्रिक टन प्रतिदिन है, जिसके लिए साढ़े चार लाख मीट्रिक टन गन्ने की आवश्यकता होती है।
मुख्यमंत्री सुशासन तिहार, जनदर्शन, भारतीय किसान संघ और अन्य संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद कारखाना प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। अब भविष्य में गन्ना आपूर्ति करने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता दी जाएगी।
किसानों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे गन्ना उत्पादकों के लिए नया अध्याय और ऐतिहासिक कदम बताया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनहित के कार्यों से हुई जनविश्वास की जीत : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का एक्शन मोड, बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Bhuvan Patel

तीन लाख का सुपारी लेकर हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार    गड़ा धन निकालने का झांसा देकर दिया था घटना को अंजाम 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!