BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कवर्धा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाने वाले कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों से आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विजय शर्मा ने कहा कि कबीरधाम के सूरज राजपूत ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सात देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल मिस्टर ओवरऑल का खिताब अपने नाम किया। कवर्धा की पहली महिला वेटलिफ्टर दीपाली सोनी ने 76 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पुरुषों के 67 किलोग्राम वर्ग में सब-जूनियर श्रेणी के अभिषेक तिवारी ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 14 वर्षीय अनुराग जांगड़े ने 109 किलोग्राम वर्ग में सब-जूनियर वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर भविष्य की एक बड़ी उम्मीद के रूप में अपनी पहचान बनाई।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं की मेहनत, समर्पण और लगन आज हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इनकी उपलब्धियों से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित हुआ है।
सम्मान समारोह में पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, लोकचंद साहू, विजय पटेल, रवि राजपूत, भुखन साहू, पार्षद डोनेश राजपूत, दीपक सिंहा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी, फुटबॉल प्रशिक्षक पर FIR दर्ज

Bhuvan Patel

“भोरमदेव अभ्यारण्य में तितलियों का नया संसार: तीन दिवसीय ‘तितली सम्मेलन 2025’ में दर्ज हुईं 5 नई प्रजातियाँ, कुल संख्या पहुँची 134”

Bhuvan Patel

कल पंडरिया में बेटियों को बड़ी सौगात – मुफ्त बस सेवा, विकास कार्यों का लोकार्पण और महिला सम्मान समारोह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!