BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ठेकेदारों का दबदबा: भवन निर्माण कार्यों में घटिया ईंट और लापरवाह तंत्र

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिला आज भी भवन निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का गढ़ बना हुआ है। जिले में अधिकांश ठेकेदारों  के पास या उनके संरक्षण में जगह-जगह फ्लाई ऐश ईंट बनाने के प्लांट संचालित हो रहे हैं। इन प्लांटों में बनाई जा रही ईंटें भवन निर्माण कार्यों में उपयोग हो रही हैं, लेकिन गुणवत्ता की जांच और वास्तविक उपयोग में बड़ा खेल सामने आ रहा है।
सूत्र बताते हैं कि गुणवत्ता परीक्षण के लिए अलग ईंट तैयार की जाती है और भवन निर्माण में उपयोग के लिए अलग ईंटों का इस्तेमाल होता है। यह स्थिति “हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और” जैसी है।
तकनीकी अधिकारी बने ‘मदारियों की बंदरी’
निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे तकनीकी अमले की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। निरीक्षण और गुणवत्ता की पुष्टि करने की बजाय अधिकारी ठेकेदारों के इशारे पर नाचते हुए नजर आते हैं। जनता का कहना है कि ये अधिकारी “मदारियों की बंदरी” की तरह केवल दिखावे के लिए सक्रिय रहते हैं, जबकि हकीकत में अनियमितताओं को बढ़ावा दे रहे हैं।
राजनीतिक संरक्षण से बढ़ रही मनमानी
कबीरधाम जिला पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री और मौजूदा उप मुख्यमंत्री जैसे दिग्गज नेताओं का गढ़ माना जाता है। वर्षों से बड़े-बड़े पदों पर यहां के जनप्रतिनिधि आसीन रहे हैं। इसके बावजूद जिले में विकास कार्यों की सच्चाई यही है कि भवन निर्माण जैसे मूलभूत काम भी भ्रष्टाचार और मनमानी का शिकार हो रहे हैं।
एक बार जांच के बाद बदल जाती गुणवत्ता
जानकारी के मुताबिक, जब भी ईंट की गुणवत्ता जांच होती है, ठेकेदार उच्च गुणवत्ता की ईंटें प्रस्तुत करते हैं। लेकिन जांच पूरी होते ही वास्तविक निर्माण में घटिया ईंटों का उपयोग किया जाने लगता है। यह धोखाधड़ी सीधे जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई और शासन की राशि पर चोट कर रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लालपुर में पदोन्नति पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

Bhuvan Patel

“जनसेवा का नया अध्याय: पंडरिया में ‘सीता रसोई’ का शुभारंभ — विधायक भावना बोहरा की पहल से आमजन को मिलेगा शुद्ध व सुलभ भोजन”

Bhuvan Patel

बरसात में डूबने वाले हरिनाला रपटे पर पुल का निर्माण, पंडरिया–कवर्धा मार्ग पर अब नहीं थमेगा आवागमन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!