BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“गांधी-शास्त्री जयंती और विजयदशमी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 पेटी अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार, ड्राई डे पर मुनाफाखोरी का प्रयास नाकाम”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती और विजयदशमी जैसे पावन पर्वों पर जब पूरा देश सत्य, अहिंसा, त्याग और धर्म विजय का संदेश आत्मसात कर रहा था, उसी दौरान कबीरधाम जिले की कुंडा पुलिस और साइबर सेल ने अवैध मुनाफाखोरी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।
ग्राम डाबरी, कोसमतरा रोड (थाना कुंडा) में दबिश देकर पुलिस ने दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जो ड्राई डे के दिन शराब ऊंचे दामों पर बेचने के लिए 6 पेटी (295 पाव, प्रत्येक 180 ml) अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे। इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं –
आसवन भास्कर पिता छोटेलाल भास्कर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डबरी थाना कुंडा
सुमन दिवाकर पिता दरबार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम डबरी थाना कुंडा
दोनों आरोपियों ने पहले ही शराब दुकानों से खरीदकर डंप किया था और पर्व के दिन ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पाते के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया भूपत धनेश्वरी के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी संतोष मिश्रा व उनकी टीम तथा साइबर सेल की सक्रिय भूमिका से संभव हुई।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा –
“महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श हमें संयम, सत्य और अनुशासन का संदेश देते हैं। ऐसे पर्वों पर शराबबंदी का उल्लंघन न केवल कानून तोड़ना है बल्कि समाज और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। कबीरधाम पुलिस जिले के हर कोने में निगरानी कर रही है। अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा और सीधे जेल की सलाखों के भीतर भेजा जाएगा।”
यह कार्रवाई न सिर्फ आरोपियों के लिए कठोर संदेश है, बल्कि उन सभी अवैध नेटवर्क को भी चेतावनी है जो त्योहार और राष्ट्रीय पर्वों पर अवैध धंधे के जरिए मुनाफाखोरी की कोशिश करते हैं।
सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब उन्हें कहां से और कैसे मिली? इस कड़ी की जांच भी पुलिस की प्राथमिकता है ताकि जिले में अवैध शराब का कोई तंत्र सक्रिय न रह पाए।
पुलिस ने जिलावासियों से अपील की है कि यदि किसी को ऐसी गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखण्ड विधानसभा चुनाव में 2 जिले के 6 विधानसभा का बनाया प्रवासी प्रभारी

Bhuvan Patel

कार्यवाही: वन भूमि से अतिक्रमण हटाया, आरोपी जेल भेजा गया

Bhuvan Patel

नेऊरगांव कला में घरेलू विवाद, महिला घायल – डायल 112 की त्वरित कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!