दुर्गा विसर्जन के दौरान ग्राम मजगांव में आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तालाब में डूब रहे रमेश पटेल (38) की जान पिपरिया थाने के प्रधान आरक्षक क्र. 88 देवा चंद्रवंशी और सिविलियन दीपक चंद्रवंशी ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बचाई।
जानकारी के मुताबिक विसर्जन के समय रमेश पटेल की धोती दोनों पैरों में उलझ गई, जिसके कारण वे गहरे पानी में डूबने लगे। तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और सिविलियन ने बिना समय गँवाए तालाब में कूदकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
ग्रामवासियों ने इस वीरता को सलाम करते हुए दोनों जीवन रक्षकों की जमकर सराहना की।