BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचार

दीपावली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 214 जुआड़ी गिरफ्तार, ₹1.34 लाख नकद बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 दीपावली पर्व पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ  पुलिस ने “ऑपरेशन बाज़” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 214 जुआड़ियों को पकड़ा गया। इनसे ₹1,34,975 नगद एवं 52 पत्ती ताश के सेट जब्त किए गए हैं।
मुंगेली पुलिस की कार्रवाई 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक जिले के सभी थानों और चौकियों में एक साथ की गई। इस दौरान कुल 55 प्रकरण दर्ज किए गए।
थाना-वार कार्रवाई विवरण
थाना जरहागांव: 13 प्रकरण, 55 जुआड़ी, ₹22,410 नगद
थाना सरगांव: 02 प्रकरण, 06 जुआड़ी, ₹3,180 नगद
थाना चिल्फी: 04 प्रकरण, 09 जुआड़ी, ₹3,085 नगद
थाना फास्टरपुर: 05 प्रकरण, 18 जुआड़ी, ₹13,840 नगद
थाना सिटी कोतवाली: 14 प्रकरण, 69 जुआड़ी, ₹57,900 नगद
थाना लोरमी: 06 प्रकरण, 17 जुआड़ी, ₹5,550 नगद
थाना पथरिया: 11 प्रकरण, 40 जुआड़ी, ₹29,010 नगद
अभियान के नेतृत्व में रहे अधिकारी
अभियान का संचालन अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल एवं श्री एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया।
एसपी भोजराम पटेल ने कहा —
“दीपावली के दौरान अवैध जुआ गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन बाज़’ चलाया गया। जिले में असामाजिक तत्वों और अवैध कृत्यों पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण्य में मवेशियों की आवाजाही पर वन विभाग की सख्ती

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Bhuvan Patel

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!