BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

गोपाष्टमी पर केशव गौशाला लोहरा में तीन दिवसीय गौ महोत्सव, पं. ओमप्रकाश ठाकुर जी करेंगे गौकथा”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
गौमाता भारतीय संस्कृति, पर्यावरण और मानवता की आधारशिला हैं। इन्हीं के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प के साथ केशव गौशाला लोहरा (रोहरा), तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.) में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर तीन दिवसीय गौ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम दिनांक 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान गौमाता की पूजा, हवन, गौकथा और भजन-संकीर्तन के माध्यम से गौसेवा के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस पवित्र आयोजन में कथा वाचक पं. श्री ओमप्रकाश ठाकुर जी (परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के कृपापात्र शिष्य) अपने प्रेरक प्रवचनों के माध्यम से गौमाता की महिमा, गोसेवा का महत्व और सनातन संस्कृति से इसके गहरे संबंध पर प्रकाश डालेंगे।
सह-प्रवचन श्री सत्यदत्त शास्त्री जी (ग्राम- केशरमरा) द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम का समय-सारणी इस प्रकार है —
हवन पूजन: प्रतिदिन प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक
भजन-संकीर्तन: दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक
गौकथा (पं. ओमप्रकाश ठाकुर जी द्वारा): दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक
गौमाता व श्रीकृष्ण आरती: प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से
रात्रि भजन: रात 8:00 से 11:00 बजे तक
गौमाता के संरक्षण को राष्ट्रधर्म मानते हुए यह आयोजन पूरे क्षेत्र में गौरक्षा और पर्यावरण-संवर्धन की चेतना जगाने का कार्य करेगा। आयोजक समिति ने सभी गौभक्तों, धर्मप्रेमियों और संस्कृतिप्रेमियों से परिवार सहित इस आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
स्थान: केशव गौशाला लोहरा (रोहरा), तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

युक्तियुक्तकरण योजना के विरोध में पंडरिया में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बीईओ कार्यालय का किया घेराव

Bhuvan Patel

साइबर ठगो को बैंक खाता किराए पर देने वाले चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर चन्द्रनाहू युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज आक्रोशित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!