BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हटरी बाजार में बछड़े पर चाकू से हमला — आरोपी इमरान कुरैशी 10 घंटे में गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
हटरी बाजार भाटापारा में एक बछड़े पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज़ 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार रात करीब 9 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बछड़े पर धारदार हथियार से वार किए जाने की सूचना पर गौसेवकों ने मौके पर पहुंचकर घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार कराया और उसे गौशाला में शिफ्ट किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटापारा शहर में तुरंत अपराध क्रमांक 625/2025 धारा 325 बीएनएस एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना के 10 घंटे के भीतर आरोपी इमरान कुरैशी (उम्र 29 वर्ष), निवासी हटरी बाजार, सदर बाजार भाटापारा को हिरासत में ले लिया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह वारदात शराब के नशे में की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं घायल बछड़े की हालत सामान्य है और उसका सतत उपचार एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया-कुकदुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक से युवक की मौके पर ही मौत

Bhuvan Patel

प्रत्याशी ऐलान के बाद पहली बार गृह ग्राम पहुंचे नीलकंठ चंद्रवंशी, ग्रामीणों ने किया शानदार स्वागत

Bhuvan Patel

आदर्श आचार संहिता व लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन – आयोग 30 अक्टूबर की शाम तक जवाब मांगा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!