BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास रंग लाए: ‘चण्डालपुर’ से ‘चन्दनपुर’ हुआ ग्राम का आधिकारिक नाम परिवर्तन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनभावनाओं और स्थानीय पहचान को सम्मान देते हुए एक अहम निर्णय लिया है। कबीरधाम जिले की तहसील बोडला स्थित ग्राम चण्डालपुर (Chandalpur) का नाम अब आधिकारिक रूप से चन्दनपुर (Chandanpur) कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक 04 जून 2025 में लिया गया था। बाद में इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय, भारत सरकार से आवश्यक सहमति प्राप्त हुई, जिसके पश्चात नाम परिवर्तन को विधिवत लागू किया गया।

अधिसूचना में ग्राम के नाम की

शुद्ध देवनागरी वर्तनी : चन्दनपुर

शुद्ध रोमन वर्तनी : Chandanpur

निर्धारित की गई है।

इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की सक्रिय भूमिका को निर्णायक माना जा रहा है। उनके सतत प्रयासों से लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग को शासन स्तर पर स्वीकृति मिली, जिससे ग्रामवासियों सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप-सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी इस अधिसूचना को सुशासन की दिशा में एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार की जन-संवेदनशील सोच और प्रशासनिक प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

1 करोड़ 84 लाख की ठगी करने वाला 9 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पंडरिया का विकास मॉडल: विधायक भावना बोहरा के 2 वर्ष बने छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहचान

Bhuvan Patel

ओड़ाडबरी पंचायत में महेश चन्द्रवँशी ने निर्माणकार्य का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!