BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कचहरी पारा में शिक्षा का नया अध्याय शुरू 1.94 करोड़ से बने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन का लोकार्पण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कचहरी पारा क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा देते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। 1 करोड़ 94.67 लाख रुपये की लागत से तैयार यह आधुनिक भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोकार्पण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि, मोहल्लेवासी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत नींव है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय भवन विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया।

नव निर्मित विद्यालय भवन में आधुनिक कक्षाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कार्यालय कक्ष सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा और विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों का पूरा लाभ मिलेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव जंगल में अवैध लकड़ी का कारोबार — सीमित कार्रवाई से बढ़ी विभाग की किरकिरी!

Bhuvan Patel

जमीन को बार बार बेचकर पांच लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

महिला के मायके पहुंचकर युवक ने धारदार दिखाया चाकू , पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!