BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया को ₹8.03 करोड़ की विकास सौगात

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल ₹8 करोड़ 3 लाख 67 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि राज्य शहरी अभिकरण, अधोसंरचना मद, राज्य प्रवर्तित योजना तथा खनिज साधन विभाग के माध्यम से स्वीकृत हुई है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 6 लाख 88 हजार स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना से नालियों के गंदे पानी का समुचित प्रबंधन होगा, जलभराव की समस्या कम होगी और प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।

वहीं नगर पालिका पंडरिया तथा नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई में अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के तहत ₹3 करोड़ 36 लाख 79 हजार की स्वीकृति मिली है। इंदौरी में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन एवं मुक्तिधाम उन्नयन जैसे कार्य स्थानीय रोजगार और सामाजिक सुविधाओं को मजबूती देंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को प्राथमिकता देते हुए 8 ग्राम पंचायतों—बगदई, बिरनपुरकला, नवागांवखुर्द, रेंगाबोड़, रंजीतपुर, जंगलपुर, अतरियाखुर्द और कुण्डा—में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति दी गई है।

विधायक भावना बोहरा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से पंडरिया में नगरीय और ग्रामीण विकास का संतुलित विस्तार सुनिश्चित हो रहा है, जो समृद्ध और सशक्त पंडरिया की मजबूत नींव साबित होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हौसला बुलंद : रेत माफियाओं ने वन विकाश निगम के डिप्टी रेंजर से की मारपीट

Bhuvan Patel

POCSO एक्ट के तहत सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट: बाल अधिकारों की सुरक्षा में भागीदारी का सुनहरा अवसर”

Bhuvan Patel

कांग्रेस पार्टी जुड़कर ले रहे अकबर को जीताने का संकल्प 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!