BP NEWS CG
समाचार

अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम : अधीक्षक महोदय डॉ० लाल उमेद सिंह एवं अतिपुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अपराध में अंकुश लगाने प्रभावी रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने थाना प्रभारीयों द्वारा अपने क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 26.04.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हीरो डीलक्स गाड़ी में अवैध शराब रखकर कुकदूर से पंडरिया तरफ आ रहा है कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा आरोपी को पकड़कर कार्यवाही करने थाना प्रभारी पंडरिया को निर्देशित किया गया,जिस पर थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ द्वारा कुकदूर रोड़ कन्या शाला के पास नाकाबन्दी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जो पूछताछ पर अपना नाम प्रकाश यादव पिता सियाराम यादव 28 वर्ष ग्राम हथमुड़ी थाना कुंडा जिला कबीरधाम बताया. उक्त आरोपी की गाड़ी की विधिवत तलाशी लिया गया जो संदेही के गाड़ी में नीले रंग के थैले में रखा कुल 36 पौवा (6.480 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब कीमती 3600/-रू. बरामद हुआ व घटना में प्रयुक्त वाहन हीरो डीलक्स कीमती करीबन 30000/-रू कुल जुमला 33600/- को जप्त किया गया आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्र. 116/23 पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया.   

                   उक्त कार्यवाही में सउनि पंचराम वर्मा, आरक्षक आकाश भोई, उत्तम पटेल, पुरुषोत्तम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही..

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, नियमितीकरण सहित वेतन वृद्धि की मांग — स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री रहे मंच पर उपस्थित

Bhuvan Patel

विभिन्न समस्याओं के लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने दिया आवेदन 

Bhuvan Patel

पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त का होगा वितरण, 2 अगस्त को मनाया जाएगा “पीएम-किसान दिवस”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!