BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कछुआ से पैसा झरन कराने के नाम पर धोखाधडी, एक महिला सहित चार पुरुष गिरफ्तार

IMG-20260429-WA0026
previous arrow
next arrow
कवर्धा , थाना पंडरिया में प्रार्थी ऋषभ जैन और अन्य साथियों द्वारा थाना पंडरिया आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज़ कराये की पवन कुम्भकार, राजकुमार बघेल, रेशम बघेल, आमिर खान से मेरी जान पहचान है। जिन्होंने मुझे बताया की राजनांदगाव के चीखली में एक महिला और बाबा है, जो 01लाख रूपये का 10 गुना रुपया कछुआ से झरन कराते है। तुमको भी पैसा कमाना है, तो बताओ कहा गया। तब मैं यह बात अपने अन्य साथी गण आनंद मानिकपुरी, केसव पटेल, प्रमोद मेहरा को बताया और सभी लोग 6.50 लाख रूपये इकट्ठाकर पवन कुम्भकार एवं उसके साथियो को पवन के घर में पैसा दिये तब पवन कुम्भकार अपने साथियो के साथ मुझे एवं अन्य लोगों को किराये की गाड़ी में लेकर राजनांदगांव चीखली के एक घर में ले कर गए, जहाँ एक महिला आशा अग्रवाल मिली हमारे द्वारा दिये हुए पैसों को पवन कुम्भकार आशा अग्रवाल को दिये, जो सभी को दूसरे कमरे में लेकर गयी जहाँ बाबा बैठा हुआ था, जो कछुआ से पैसे झरन करने की बात हो जायेगा बताया और एक डेमो दिखाकर चमत्कारी कछुआ से कुछ रुपयों की बारिश कराया, और डेमो के बाद सभी लोगों को बाहर दूसरे कमरे में बैठ कर इंतज़ार करने बोला, तभी कुछ ही देर में बाबा अपने कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकला जिसके नाक और सिर से खून निकल रहा था, तब आशा अग्रवाल बताई की चमत्कारी कछुआ का सैतान बाबा पर हमला कर दिया है, और बाबा को वहाँ से अस्पताल ले जाने की बहानेकर वहा से चली गयी, और अमीर खान अपने साथियो के साथ बाद में पैसा मिल जायेगा बोलाकर हम लोगों को वापस पंडरिया ले आया। फिर कुछ वक्त बाद जब मैं पैसा लेने जाने की बात अनावेदको को बार बार बोला, फिर भी पैसा लेने नहीं गए तब मैं अपने साथियो के साथ चीखली गया जहाँ आशा और बाबा नहीं मिले इसी बीच हम लोगों को जानकारी मिली की अनावेदक लोग और भी लोगों के साथ कछुआ से पैसा झरण कराने के नाम पर चीखली ले जाकर धोखाधड़ी किये है। कुल 9.50 लाख रुपये का ठगी किये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में 174/23 धारा 420,34 भा.द. वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा जिले के अधिकारी गणों को उक्त घटना की सूचना दी गई। जिस पर थाना पंडरिया से तत्काल विशेष टीम का गठन कर आरोपियों के पाससाज़ी हेतु एक टीम पंडरिया एवं दूसरी टीम राजनांदगाव रवाना किया गया। पंडरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के 01 महिला सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ करने पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर आज दिनांक-16.06.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।
     उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक उमाशंकर राठौर की नेतृत्व में थाना टीम से सउनि. नरेंद्र सिंह, पंचराम वर्मा, प्र.आर. मनोज,बद्री आर. शैलेंद्र,द्वारिका, ईश्वर, पुरुषोत्तम म. आर. शकुंतला एवं साइबर सेल से चंद्रभूषण तिवारी शामिल थे ।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राशन वितरण में सहानुभूति और पारदर्शिता हो प्राथमिकता: नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Bhuvan Patel

बजट में 12 लाख तक टैक्स में छूट और किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा में बढ़ोत्तरी की घोषणा ऐतिहासिक, विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से युवक का पैर कुचला, हालत गंभीर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!