BP NEWS CG
अन्य

कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के खातों में धन वर्षा: गन्ना किसानों को राज्य शासन द्वारा देय प्रोत्साहन राशि 18.39 करोड़ रुपए का किया गया भुगतान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कार्यक्षेत्र के गन्ना किसानों को देय प्रोत्साहन राशि 18.39 करोड़ रुपए का किया गया भुगतान जारी किया गया है। तिहारी सीजन में प्रोत्साहन राशि मिलने किसानों के चेहरे में खुशियां देखी जा रही है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी श्री भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए त्योहारों के सीजन में पेराई सीजन 2022-23 के लिए राज्य शासन द्वारा घोषित गन्ना प्रोत्साहन राशि 18.39 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा गन्ना मूल्य राशि 97.85 करोड़ रुपए एवं अतिरिक्त रिकव्हरी राशि 29.72 करोड़ रुपए का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है। त्योहारी के सीजन में गन्ना किसानों को प्रोत्साहन राशि मिलने से गन्ना किसान उत्साहित नजर आ रहे है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा क्षेत्र के कृषकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। गन्ना मूल्य राशि, अतिरिक्त रिकव्हरी राशि तथा गन्ना प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर क्षेत्र के आर्थिक उन्नति में विषेष योगदान प्रदान किया है। जिसके कारण कार्यक्षेत्र के किसानों के द्वारा गन्ना फसल के प्रति रुझान बढ़ा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शनि मंदिर एवं शिव मंदिर में तोडफोड शिवलिंग को नदी में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

चार मवेशी तस्कर के कब्जे में 16 भैसा जप्त, पुलिस ने भेजा जेल

Bhuvan Patel

आकर्षक रोशनी से जगमगाई करीला पहाड़ी: मेले के लिए सजाया करीला धाम, रात के समय दिख रहा अद्भुत नजारा

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!