BP NEWS CG
अन्य

नाबालिग अपहृता को आरोपी नीलकंठ कुर्रे के कब्जे से किया बरामद , अपराध क्रमांक 166/23 धारा 363, 366, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 मुंगेली – दिनांक 24.09.2023 को थाना चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को उसका भांजा नीलकण्ठ कुर्रे द्वारा बहला-फुसलाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 166/2023 धारा 363, 366 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
         प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं आरोपी नीलकंठ कुर्रे का रायपुर में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी नीलकंठ कुर्रे के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
           प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक के.एस. राजपूत, आरक्षक कृष्णानंद साहू, महिला आरक्षक संगीता बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने महुआ शराब परिवहन करने वाले कार्तिक राम पकड़ कर भेजा जेल

Bhuvan Patel

पत्नी की चरित्र शंका पर बैगा पति ने कुलहरी से किया प्रहार भाभी देवर की मौत

Bhuvan Patel

जिले के तेन्दूपत्ता फड़ो में हरा सोने का संग्रहण शुरू संचालक मंडल सदस्यों ने तेन्दूपत्ता से 25 करोड़ की आय दिलवाने का लिया संकल्प

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!