BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नक्सल प्रभावित गावो के शिक्षा से वंचित न हो इसलिए बच्चो को पुलिस ने भरवाया ओपन परीक्षा फार्म

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

थाना, झलमला कुकदुर चिल्फी तरेगाव के विद्यार्थियों को भी फॉर्म भराया जा रहा है लगभग 380 से ऊपर फॉर्म जमा हो चुका है

एसपी ने विद्यार्थियों के घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए किया निःशुल्क वाहन व्यवस्था

कवर्धा । शिक्षा विकास का मुख्य आधार है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, वनांचल, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ते हुवे ओपन परीक्षा का फार्म भरवाया जा रहा है।
आज थाना रेंगाखार अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम लावा, बेरला, खमराहा, पंडरीपानी, बम्हनी, चोरहबरा, थाना कुकदुर, झालमला, तारेगाव, बैजलपुर, चिल्फी, बोडला और थाना सिघनपुरी जंगल अंतर्गत 130 विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने सभी विद्यार्थियों के ओपन परीक्षा फार्म भरवाने संबंधित आधिकारी को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने विद्यार्थियों के घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए वहान की भी व्यवस्था भी किया गया है। वनांचल वासियों ने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक को इस सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र, अति नक्सल प्रभावित ग्रामों के बच्चों को शिक्षित करने और उनकी पढ़ाई लिखाई जारी रखने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार पढाई के लिए प्रेरित एवं सहयोग किया जा रहा है। शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए सुदूर वनांचल के नक्सल प्रभावित ग्राम सौरू, ग्राम पंडरीपथरा, ग्राम बंदूकुंदा, ग्राम झुरगीदादर, ग्राम मांदीभाठा, ग्रा सुरूतिया, बगईपहाड़, तेंदूपड़ाव में अस्थायी रूप से क्लास लगाई जा रही है। प्राथमिक शाला कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबीरधाम पुलिस के द्वारा प्रारंभ किया गया है।

 

 

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

 

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण: स्वास्थ्य विभाग में दो सरकारी कर्मियों की राज्य मेडिकल बोर्ड से जांच के आदेश

Bhuvan Patel

कलेक्टर व नगर पालिका अध्यक्ष ने लगाया झाडू लगाकर दिया ‘‘स्वच्छ कवर्धा का संदेश

Bhuvan Patel

ओपन स्कूल परीक्षा में प्रशासन की सख़्त तैयारी: हर केंद्र पर तैनात विशेष निगरानी दल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!