BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचार

पंडरिया में 4.41 करोड़ से बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर, युवाओं को मिलेगा आधुनिक अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का नया केंद्र

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण के लिए 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालय, डिजिटल अध्ययन संसाधन, वाई-फाई सुविधा, समाचार-पत्र एवं शांत अध्ययन वातावरण जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि पंडरिया विधानसभा के हजारों युवाओं के सपनों को साकार करने वाला ज्ञान केंद्र होगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण पहल कर रही है। नालंदा परिसर की स्थापना से ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का वातावरण मिलेगा और उन्हें उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है, जहां अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं संसाधनों की कमी के कारण अपनी क्षमताओं के अनुरूप अवसर नहीं प्राप्त कर पाते। नालंदा परिसर ऐसे विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। यहां उपलब्ध आधुनिक अध्ययन सुविधाएं युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।

विधायक बोहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अन्य प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए विधानसभा क्षेत्र में आठ निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे एक हजार से अधिक बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई, कुकदुर और कुंडा में भी इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा ‘लक्ष्य’ निःशुल्क कोचिंग योजना के माध्यम से लगभग 250 विद्यार्थियों को CGPSC, NEET और IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी आई है। विद्यालय भवनों, अतिरिक्त कक्षों, खेल परिसरों और महाविद्यालय भवनों के निर्माण से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। नालंदा परिसर इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता से सशक्त बनाएगा।

विधायक भावना बोहरा के अनुसार यह परियोजना केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी। इससे पंडरिया में शैक्षणिक अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण, बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Bhuvan Patel

स्टेशनरी सामग्री क्रय हेतु निविदाएं आमंत्रित — कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम,

Bhuvan Patel

बलौदा बाजार में अनुभवी इंजीनियर और मैनेजर के लिए सुनहरा मौका — के.पी. कंस्ट्रक्शन, सुनीता कंस्ट्रक्शन और ऋषिकेश ट्रेडर्स में भर्ती

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!