BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

डिजीटल अरेस्ट कर सात लाख से अधिक का सायबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह के सदस्य को पुलिस ने 72 घण्टे में किया गिरफ्तार 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विवरण :- गिरफ्तार आरोपी- फवाज पिता मोहम्मद निवासी मल्लापुरम् केरल ठगी की रकम 7 लाख 36 हजार रूपये
मुंगेली जिला के लोरमी निवासी सेवानिवृत बी.एम.ओ द्वारा शिकायत दिया गया कि दिनांक 06.09.2024 को कुछ लोगों द्वारा व्हॉटस्अप विडियो कॉल कर स्वयं को मुंबई काईम ब्रांच अधिकारी बताकर डरा धमका कर डिजिटल अरेस्ट कर 7 लाख 36 हजार रूपऐ का ठगी कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तत्काल आरोपी के पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन में टीम तत्काल सक्रिय हो गई एवं बैंक डिटेल एवं मोबाईल लोकेशन के आधार पर केरल रवाना हुई केरल के संभावित स्थानों पर मुंगेली पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दबिश दी गयी। 01 दिन के प्रयास से टीम को केरल के मल्लापुरम् जिले के चेरुकापल्ली वेल्लुवागड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका एक अन्य साथी जिलशाद निवासी कालीकट भी इसके गिरोह में शामिल है जिसके गिरफ्तारी हेतु टीम प्रयासरत् है। वारदात को अंजाम देने के पश्चात् आरोपी फवाज दुबई भागने के फिराक में था किन्तु मुंगेली पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता से विदेश भागने में असफल रहा।
प्रार्थी रिटार्यड बीएमओ डा. दीपक लाज को डिजिटल अरेस्ट के दौरान आरोपियों द्वारा डराया गया कि आपके द्वारा जो पार्सल दुबई भेजने के लिए मुंबई भेजा गया है उसमें आर्मी का ड्रेस, आई कार्डस् एवं प्रतिबंधित ड्रग्स पाया गया है इसलिए आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। इस प्रकार भयादोहन कर लगातार कॉल में उपलब्ध रहने एवं फोन डिस्कनेक्ट न करने धमकी देकर बैंक खाते में उपलब्ध रकम में से 7 लाख 36 हजार अपने एक्सीस बैंक के खाते में
आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करा लिया गया। इस घटना में थाना लोरमी में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 314/2024 धारा 318 (4) बीएनएस 66 (डी) आईटी एक्ट दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी अंतर्राष्ट्रीय सायबर ठग गिरोह का सदस्य है गिरफ्तार आरोपी फवाज पिता मोहम्मद के विरूद्ध आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में भी इसी प्रकार के कई सायबर अपराध दर्ज है इस शातिर अपराधी की तलाश आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना की पुलिस भी कर रही थी इसके साथी जिलशाद के विरूद्ध दुबई में भी अपराध दर्ज है एवं इसके वीसा को ब्लॉक किया गया है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दो नर्सों के भरोसे 10 हजार की आबादी, भगवान भरोसे पांडातराई का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले में सुशासन तिहार का आगाज , अपनी समस्याओं का पाए निदान

Bhuvan Patel

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कल प्रस्तुत करेगें अपने कार्यकाल का प्रथम बजट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!