BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम जिले के 22 हजार से अधिक परिवारों को आवास का प्रमाण पत्र और 294 आवास मित्रो को नियुक्ति पत्र देंगे आज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,आदि-शक्ति के प्रतीक नवरात्र पर्व पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी से कबीरधाम जिले के 22 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों के लिए 9 अक्टूबर को खुशियों की बरसात होने वाली है। इन सभी परिवारों का पक्का मकान का सपना पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कवर्धा में 9 अक्टूबर बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक दिवसीय आवास मेला का आयोजन होगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा बुधवार को सुबह 11 बजे आवास मेला का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन पीजी कॉलेज स्टेडियम (डोम) में होगा।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के पीएम आवास योजना के 22 हजार लाभार्थियों स्वीकृति पत्र तथा चाबी भेंट करेंगे। इन लाभार्थियों में लभग 18 हजार नए हितग्राही है, जिनका पीएम आवासी की स्वीकृति मिली है जिन्हे स्वीकृति पत्र दिया जाएगा साथ ही लगभग 4 हजार ऐसे लाभार्थी है, जिनका पीएम आवास योजना से पक्का मकान का सपना पूरा हो चुका है। उन सभी परिवारों को उनके आवास की चाबी भेंट की जाएगी। इस मेले में जिले के चयनित हो चुके 294 आवास मित्रो को रोजगार चयन पत्र भी सौपा जाएगा। इस आसास मेले में ऐसे जनप्रतिनधियों को सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने आवासहीन परिवारों के लिए उनके पक्का आवास का हक दिलाने में अपना योगदान दिए है। इस मेले में 250 से अधिक प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
प्रधानमंत्री आवास मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद श्री संतोष पांडेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भवना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्,जनपद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी दिनेश चन्द्रवंशी, श्रीमती अमिता मरकाम, श्रीमती लीला बाई वर्मा, श्रीमती समुंद बाई कुर्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होगे।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवास मेला स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। आवास मेला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लीड बैंक द्वारा बैंकिंग सुविधाओं के लिए कैम्प और खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड आदि के लिए स्टॉल लगाया जाएगा। आवास मेला में स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य के प्रमुख विषयों पर हितग्राहियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। साथ ही भवन निर्माण के लिए उपयोग होने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, जिससे कि गुणवत्तापूर्ण आवास का निर्माण हो सकें।
प्रथम चरण पर 18848 से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति
प्रधानमंत्री आवस योजना के तहत कबीरधाम जिले के 30944 आवासहीन ग्रामीण परिवारों के लिए आवास स्वीकृत की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें प्रथम चरण पर 18848 से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा दी जा चुकी है। शेष बचे हुए हितग्राहियों के आवास स्वीकृत का कार्य निरंतर जारी है।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही की भारी कीमत — प्रधानपाठक सहित तीन शिक्षक निलंबित

Bhuvan Patel

रायपुर: Hira Group के मैंगनीज अयस्क में चोरी और मिलावट का खुलासा, FIR दर्ज

Bhuvan Patel

पद, प्यार और पाप: महिला डॉक्टर के साथ धोखा, पीएचई SDO पर दुष्कर्म का मामला — कब होगी जवाबदेही तय?”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!