BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सोना चांदी, सिलेंडर चोरी करने वाले को पुलीस ने किया गिरफ्तार 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 कवर्धा , प्रार्थीया डाडेश्वरी पति नरेश श्रीवास उम्र 20 साल साकिन छिरा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13.08.2024 के रात्रि 20.00 बजे दिनांक 14.08.2024 के सुबह 07.00 बजे मध्य अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में घर के अंदर घुसकर घर में रखें सोने-चांदी के जेवरात व गैस सिलेण्डर की चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कवर्धा में अपराध कांक 528/2024 धारा 331 (4), 305, 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की जांच पतासाजी की जा रही थी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/काईम) श्री प्रतीक चतुर्वेदी के द्वारा आरोपी पतासाजी एवं चोरी की वारदात रोकने हेतु पूर्व में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। निर्देशों का पालन करते हुए थाना की विशेष टीम गठित किया गया, टीम द्वारा आस-पास पतासाजी किया गया, पतासाजी दौरान पता चला कि आरोपीगण (1) संजय पिता शिवप्रसाद टण्डन उम्र 37 साल (2) कृष्णा पटेल पिता कवंल पटेल उम्र 32 साल (3) कामता दास पिता श्यामदास टण्डन उम्र 37 साल सभी साकिनान ग्राम छिरहा थाना कवर्धा जिला कबीरथाम (छ०ग०) से सोने-चांदी के जेवरात व गैस सिलेण्डर चोरी करना पाया गया, जिन्हे विधिवत पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर चोरी गये सोने-चांदी के जेवरात व गैस सिलेण्डर बरामद किया गया है।
प्रकरण में आरोपीगण के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। भविष्य में पूरे जिले में किसी भी प्रकार की चोरी या अन्य वारदात में शामिल होने पर कवर्धा पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कर आरोपियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“करौंदा खिलाने के बहाने मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार — आरंग में मानवता को झकझोर देने वाली घटना”

Bhuvan Patel

कवर्धा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 22 से प्रांजल राजा शर्मा ने भरा नामांकन 

Bhuvan Patel

देशभर में 10 करोड़ की साइबर ठगी: गुजरात की शातिर महिला ठग सानिया शाह छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!