BP NEWS CG
Breaking News

मध्यप्रदेश पुलिस ने लोहारडीह हत्याकांड पर लिया बड़ा एक्शन, 6 लोगो को किया गिरफ्तार 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , पिछले महीने 15 सितंबर को लोहारडीह में हुई कचरू साहू की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कचरू साहू की हत्या किया गया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया था। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है और एमपी पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कवर्धा और बालाघाट पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को आज दोपहर दो बजे बालाघाट पुलिस पेश करेगी।
 ज्ञात हो कि 15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह में शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दी थी। गांव वालों ने रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने पथराव किया। इस दौरान SP अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धार्मिक नेतृत्व और प्रशासन का संगम: स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा की ओर ऐतिहासिक पहल

Bhuvan Patel

भाजपा ने की महत्वपूर्ण चुनावी नियुक्ति, जसविंदर बग्गा को बनाया जिला मीडिया प्रभारी

Bhuvan Patel

जगन्नाथ पब्लिक स्कूल कुंडा का वार्षिक उत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!