BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दीपावली मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री ने नागरिकों के साथ बांटी खुशियां, जिलेवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं

IMG-20260429-WA0026
previous arrow
next arrow
कवर्धा , दीपावली के शुभ अवसर पर कवर्धा के विधायक कार्यालय में भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। समारोह में जिले के कोने-कोने से आए हजारों ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और बच्चों ने अपनी उपस्थिति से इसे ऐतिहासिक बना दिया। सुबह से ही जिले भर के लोग समारोह स्थल पर उपमुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी उत्सुकता के साथ इकट्ठा होने लगे। समारोह का वातावरण बेहद उत्साहपूर्ण और आनंदमय रहा जिसमें दीपावली की खुशी हर चेहरे पर झलक रही थी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मिठाइयां बांटकर सभी का स्वागत किया।
      उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समारोह में मौजूद नागरिकों का अभिवादन किया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंनने सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, और यह पर्व हमारे जीवन में नई आशा और उन्नति का संचार करता है। हमें यही सिखाता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। कवर्धा में आयोजित इस दिवाली मिलन समारोह ने जिलेवासियों के मन में खुशी और उल्लास का संचार किया, साथ ही उन्हें प्रदेश के नेतृत्व के प्रति विश्वास और समर्थन का भी एहसास दिलाया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कैलाश चंद्रवंशी, रामकृष्ण साहू सहित समस्त जनप्रतिनिधि, जिले के समस्त सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सचिव संघ जिला उपाध्यक्ष ने हड़ताल छोड़ कार्य पर हुआ वापस 

Bhuvan Patel

22 हजार क्विंटल धान ‘चूहों’ के खाते में? छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का धान घोटाला उजागर, किसान कांग्रेस का DMO कार्यालय घेराव, SIT–FIR की माँग”

Bhuvan Patel

प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी आ रहे हैं धर्मनगरी कवर्धा के भोरमदेव महोत्सव में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!