BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अंबेडकर चौक में भव्य स्वागत, सतनामी समाज ने लड्डू से तौलकर किया सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के जन्म दिवस पर कवर्धा स्थित अंबेडकर चौक में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सतनामी समाज द्वारा पारंपरिक रीति से उपमुख्यमंत्री का लड्डू से तौलकर अभिनंदन किया गया, जो आयोजन का विशेष आकर्षण बना रहा।
कार्यक्रम स्थल अंबेडकर चौक को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सतनामी समाज के पदाधिकारियों, समाजजनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ श्री शर्मा का अभिनंदन हुआ।
सतनामी समाज द्वारा सम्मान स्वरूप लड्डू से तौला जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद भावुक करने वाला और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि समाज का यह स्नेह और सम्मान उनकी जिम्मेदारियों को और भी बढ़ाता है। उन्होंने अपने जीवन को समाज के उत्थान और प्रदेश के विकास हेतु समर्पित बताते हुए सतनामी समाज का आभार व्यक्त किया।
समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने श्री शर्मा को पुष्पमालाएं अर्पित करते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आयोजन में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूरे चौक क्षेत्र का माहौल उत्सवमय बना रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत लगातार की जा रही अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्यवाही

Bhuvan Patel

नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ओमकार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर गिरी गाज, लाइसेंस सस्पेंड

Bhuvan Patel

कबीरधाम में मिला भ्रूण का शव, पुलिस कर रही गंभीरता से जांच

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!