BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

लालपुर में पदोन्नति पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बोड़ला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर में आज हेड मास्टर के पद पर पदोन्नत हुऎ चन्द्रिका प्रसाद साहू का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत सम्मानव विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
प्रधानाचार्य विष्णु पाटील सुंदर चंद्रवंशी ऊषा पनागर श्याम प्रसाद लाझी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला राजकुमार नावले आदि विद्यालय के स्टॉफ व ग्रामीणों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह के आयोजन में विद्यालय परिवार की ओर से कई कार्यक्रम किया गया, जिनमे नेवता भोज,सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति में हुआ।
  ग्रामीणों में जनक राम मरकाम पूर्व सरपंच, शाला विकास समिति के लेखाराम पाटील के अलावा बहोरन सिन्द्राम, बहोरन धुर्वे, श लाल सिंह विश्रम पटेल बलराम पटेल राजनू पटेल अमर सिंह पटेल शालीक पटेल फागू राम मरकम के साथ-साथ दीपक मागरे, बसंत यादव शिक्षक कमलेश लांजे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे 
कार्यक्रम में पदोन्नति पाने वाले शिक्षक चंदरिका प्रसाद साहू को समस्त ग्रामवासियों व स्कूल स्टाफ छात्र छात्राओं के द्वारा माल्यार्पण व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया
किया गया उदबोधन
लालपुर मध्यमिक शाला लालपुर में आयोजित विदाई समारोह में साथी शिक्षकों के द्वारा चंदरिका प्रसाद साहू के बैजलपुर में प्रधान पाठक बनने पर बधाई देते हुऎ स्कूल के शिक्षक प्रधानपाठक विष्णु पाटील सुंदर चंद्रवंशी ऊषापनागर सहित प्राथमिक शाला के शिक्षकों ग्राम वासियों ने अपने संबोधन में श्री साहू के द्वारा स्कूल के विकास में किए गए कार्यों को सिलसलेवार तरीके से याद करते हुऎ उनकी कमी को पुरा नहीं होने की बात कही गई । श्री साहू ने भी अपने संबोधन में लालपुर में लगातार 18 साल तक सेवा देने में सहयोग के लिये स्कूल स्टाफ व ग्राम वासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और अपने 18 साल के कार्यों के लिये 
सभी लोगों का अभिवादन किया
स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
लालपुर के पूर्व मध्यमिक शाला में आयोजित विदाई समारोह में बच्चों द्वारा अपने शिक्षक के भावभीनी विदाई समारोह के अवसर पर संस्कृतिक प्रस्तुति कर अपने शिक्षक को विदाई दी ।शिक्षकों को भावपूर्ण विदाई देते हुए बच्चों ने गीत संगीत व संस्कृतिक कार्यक्रम के मध्यम से अपनी भावनाओं की प्रस्तुति की।
किया गया सम्मानित
18 वर्षों तक सेवा देने वाले चंद्रिका प्रसाद साहू को विद्यालय परिवार के द्वारा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया उनको प्रतिक चिन्ह प्रदान करते हुऎ स्कूल स्टाफ ने उनकी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनकी कमी कभी पुरी नहीं होने की बात कही

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में बड़ा कदम — प्रशासन का संकल्प, 225 ग्राम पंचायतें हुईं बाल विवाह मुक्त घोषित”

Bhuvan Patel

ओपन स्कूल परीक्षा में प्रशासन की सख़्त तैयारी: हर केंद्र पर तैनात विशेष निगरानी दल”

Bhuvan Patel

किसानों के खाते में पहुँचे 1.33 करोड़, फसल बीमा योजना बनी संबल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!