BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़सिटी न्यूज़

गांव-गांव गूंजेगी रानी दुर्गावती के संघर्ष और स्वाभिमान की गाथा, राजा खड्ग राज सिंह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

सहसपुर लोहारा के कुटकीपारा में मंडला गढ़ की वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा के साथ ग्रामीणों ने गांव भ्रमण किया। जगह-जगह आत्मीय स्वागत हुआ और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर पर राजा खड्ग राज सिंह ने कहा कि रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना गौरव और सम्मान का विषय है। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके इतिहास और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना को केवल स्मारक तक सीमित न रखते हुए रानी दुर्गावती के संघर्ष, विचार और आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम बनाया जाना चाहिए। इससे युवा पीढ़ी अपनी विरासत और इतिहास से जुड़ सकेगी।

राजा खड्ग राज सिंह ने कहा कि  कुटकीपारा से शुरू हुआ यह प्रयास पूरे क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए समाज के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आयोजन में मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जीत के संकल्प के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ किया

Bhuvan Patel

रूह कंपा देने वाली वारदात: दसवीं पत्नी पर शक हुआ भारी, पति ने जंगल में उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

तीन महीने में ही दम तोड़ गई ‘विकास’ की सड़क: जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में सीसी रोड में गहरी दरारें, गुणवत्ता पर बड़ा सवाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!