BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का गुलदस्ता से सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कबीरधाम पुलिस ने नगर के सिग्नल चौक के पास हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट का उपयोग करने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों को चॉकलेट और गुलदस्ता देकर प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह अनुशासन न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश देता है।  
यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।  
उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर ने जनता से अपील कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पुलिस का यह प्रयास सड़क पर जिम्मेदारी और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसे जनता ने सराहा।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक भावना बोहरा ने बेटियों के लिए शुरू की 8 निःशुल्क बस सेवा, 1000 छात्राओं को मिलेगा लाभ

Bhuvan Patel

पांडातराई के पास फोक नदी में कार गिरी, रायपुर-बिरगांव के दो युवकों की मौत, तीन घायल

Bhuvan Patel

रानी दहरा जलप्रपात हादसा : 24 घंटे बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, एक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!