BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

वन्यजीवों का शिकार करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की सक्रियता रंग ला रही है। सोनाखान परिक्षेत्र के असनींद परिसर में अवैध शिकार के इरादे से घुसे दो युवकों को वन विभाग की गश्ती टीम ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशन में चल रही नियमित रात्रिकालीन गश्त के दौरान 29 जुलाई की रात, असनींद परिसर के कक्ष क्रमांक 196 आरएफ के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया। ये दोनों ग्राम बहेराभाठा व असनींद (कसडोल) के निवासी हैं — जितेन्द्र कुमार बरिहा (20) एवं प्रमोद कुमार बरिहा (20)। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल (सीजी 06 एचबी 9589) से वन क्षेत्र में शिकार की मंशा से प्रवेश कर रहे थे।
गश्ती दल ने मौके पर ही उनके पास से तीर-कमान, टॉर्च, मोंगरी, चादर जैसी शिकार में उपयोग की जाने वाली सामग्री जब्त की। इन पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधित अधिनियम 2022 की धाराएं 9, 50, 51 के तहत पीओआर क्रमांक 15639/15 दर्ज कर कार्रवाई की गई।
वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने स्पष्ट किया कि वन मंत्री के निर्देशानुसार जंगलों की रक्षा और जैव विविधता के संरक्षण के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान सुनीत साहू, प्रशिक्षु आरएफओ नवीन वर्मा, प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल दीपक कौशिक, परिसर रक्षी बुधेश्वर दिवाकर, अश्वनी साहू सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।
वन्यजीव सुरक्षा को लेकर विभाग की तत्परता और सख्ती एक स्पष्ट संदेश दे रही है कि अवैध शिकार जैसी गतिविधियों के लिए अब जंगलों में कोई जगह नहीं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

ओडिशा फॉरेस्ट रेंजर्स प्रशिक्षुओं का कवर्धा अध्ययन भ्रमण — शहद प्रसंस्करण व वन्यजीव संरक्षण के मॉडल से प्रभावित हुए अधिकारी”

Bhuvan Patel

कलेक्टर और डीएफओं ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनांतर्गत सकरी नदी किनारे रोपित टिशु कल्चर सागौन वृक्षारोपण का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत् वृहद वृक्षारोपण करने ग्रामीणों से की अपील

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!