BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बहुजन समाज पार्टी से युवा नेता संजू लहरें उतरे मैदान में 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , पंडरिया नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 8 घोघरा पारा से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित पार्षद पद पर बहुजन समाज पार्टी से युवा नेता संजू लहरें चुनावी मैदान में उतरे हैं। वार्ड क्रमांक 8 में ही कांग्रेस से विजय मेहता , भाजपा से अलका भूपेंद्र कुर्रे और निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय भारतेंदु भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। 
हाथी बिगाड़ सकता हैं समीकरण 
घोघरा पारा में एक ऐसा समय था कि भारतीय जनता पार्टी का कोई झंडा उठाने वाला नहीं था लेकिन धीरे धीरे समय के परिवर्तन के साथ लोगों में परिवर्तन आया तो अलका भूपेंद्र कुर्रे एक बार पार्षद बनी और दूसरी बार हार भी गई अब पुनः चुनावी मैदान में है । उसी प्रकार कांग्रेस उम्मीदवार का भी है एक बार अलका भूपेंद्र कुर्रे को हराकर जीत हासिल किया फिर उसी से हार गया । पिछले बार कांग्रेस उम्मीदवार नहीं बल्कि जोगी कांग्रेस ने जीत हासिल किया था। अब जोगी कांग्रेस का पंडरिया में कांग्रेस विलय होने के कारण मामला गड़बड़ हो गया है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को मोहल्ला वासियों ने एक एक बार उनके कार्यकाल को देख चुके है । लोगो में चर्चा का विषय रहता हैं कि सतनामी समाज परंपरागत कांग्रेस को वोट देते या फिर हाथी को लेकिन भारतीय जनता पार्टी को बहुत ही कम समर्थन देते है। युवाओं में काफी चर्चित और लोगो के सुख दुख में हमेशा खड़े रहने वाले संजू लहरें की हाथी चुनाव चिन्ह से चुनावी मैदान पर उतर आया है। जिससे मामला गड़बड़ हो गया है वहीं मोहल्ला में भारतेंदु परिवार का भी वजूद है इस बीच धनंजय को भी कम नहीं आंका जा सकता है। 
युवाओं और महिलाओं के बीच संजू की पकड़ मजबूत 
संजू लहरें शुरुआती तौर से ही गली मोहल्ला में घूमने फिरने वाले युवा चेहरा हैं। वार्ड के समीप ही नगर पालिका परिषद का कार्यालय है जहां पर वार्ड के लोगों की छोटी मोटी समस्याओं को लेकर अधिकारी कर्मचारियों के बीच जाकर कार्य को पूर्ण कराने में परस्पर सहयोग की भावना रखते थे । लोगो की राशन कार्ड, पेंशन , नल ,बिजली कनेशन और मोहल्ला की साफ सफाई कराने में तत्परता दिखाई देता हैं। जिसके चलते अन्य उम्मीदवार कमजोर दिखाई दे रहे है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बारिश के चलते सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में बढ़ रहे हैं मरीजों की संख्या

Bhuvan Patel

शराब बेच रहा आबकारी, पकड़कर कार्यवाही कर रहा पुलिस 

Bhuvan Patel

हरेली तिहार की हरियाली संग वृक्षारोपण महाअभियान का संकल्प –

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!