BP NEWS CG
बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

कौशल तिहार 2025 : युवाओं ने दिखाया हुनर, विजेता अब राज्यस्तरीय मंच पर आजमाएंगे किस्मत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कृष्ण कुमार केशवानी 
बलौदाबाजार, 
जिला प्रशासन व जिला कौशल विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कौशल तिहार 2025 में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के हुनर को मंच देना और कौशल विकास के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सकरी में 21 जुलाई को संपन्न इस कार्यक्रम में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं जल वितरक संचालक कोर्स के प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स में मोनिका घृतलहरे प्रथम तथा भावना चंद्राकर द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं जल वितरक संचालक कोर्स में पहला स्थान फूलसाय साहू और दूसरा स्थान बलाविक्रम प्रसाद मिरी ने हासिल किया।
इन विजेताओं को आगामी 28 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कौशल तिहार प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य इंदु जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, सरपंच हरीश फेकर व जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनाओं के तहत आयोजित इस कौशल तिहार का मकसद प्रशिक्षित युवाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें इंडिया स्किल्स 2025 की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में कौशल विकास प्राधिकरण प्रभारी श्यामा पटेल, डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर, जिला रोजगार अधिकारी, पॉलिटेक्निक व आईटीआई प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
आयोजन से युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, प्रतियोगिता के जरिये मिला हुनर प्रदर्शन का मंच।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राहुल गांधी का जन्मदिन पंडरिया अस्पताल में फल वितरण कर सादगी से मनाया गया

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री दौरे के फॉलोअप में दलदली में कल विशेष शिविर, कलेक्टर लेंगे समय-सीमा बैठक

Bhuvan Patel

घर में अकेली नाबालिग की संदिग्ध हालात में हत्या, कोठार में मिला शव, गले पर साबर से वार की आशंका

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!