BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शराब दुकान के समीप मिली लाश , पुलिस जांच में जुटी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शनिवार दोपहर को कोरबा विद्युत गृह से निकलने वाली नहर में बरमपुर अंग्रेजी शराब दुकान के पास यह शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। सर्वमंगला चौकी क्षेत्र की घटना है। राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। शव की स्थिति से अनुमान है कि यह करीब 3-4 दिन से पानी में था। नहर में पानी का स्तर कम होने के कारण शव पेड़ की झाड़ियों में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। जहां शव को जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी है। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। जिले के विभिन्न थानों के साथ-साथ सरहदी इलाकों में भी गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा है या कोई अन्य मामला।

 

Related posts

कबीरधाम का दीनदयाल छात्रावास विवादों में : वनवासी बच्चों से मारपीट, मोहन भागवत का प्रवास स्थल अब सवालों के घेरे में

Bhuvan Patel

सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता भर्ती में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक 20 जून तक प्रस्तुत करना होगा प्रमाण पत्र

Bhuvan Patel

मंत्री टंकराम वर्मा ने खुद साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!