BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“नवीन बाजार में अतिक्रमण पर बुलडोज़र की चोट: अवैध ठेले जब्त, सड़क खाली—यातायात बहाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा के नवीन बाजार क्षेत्र में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरूतेग बहादुर चौक से रेवाबंद व विंध्यवासिनी मार्ग तक सड़क घेरकर किए जा रहे अवैध व्यापार को हटाया। बांस-बल्ली लगाकर सड़क पर कब्जा और अवैध ठेलों से बाधित यातायात को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति व पार्षदों की मौजूदगी में जेसीबी, ट्रैक्टर, क्रेन व मानवबल के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई में अवैध ठेले जब्त किए गए और सड़क से अतिक्रमण हटाया गया।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका व पुलिस प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाते हुए स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर निजी व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना, सामग्री जब्ती और कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी।
अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरने और पैदल व वाहन आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। नगर पालिका ने अतिक्रमण-मुक्त शहर को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कार्रवाई को निरंतर जारी रखने की घोषणा की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सभी कार्यकर्ता नहीं हैं लापरवाह, पर्यवेक्षक की मनमानी पर उठे सवाल — कुकदूर परियोजना में नोटिस से मचा हड़कंप

Bhuvan Patel

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डा में आयोजित शिविर में 388 दिव्यागजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

Bhuvan Patel

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुधांशु बघेल ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!