BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

गुड़ फैक्ट्री में मजदुरों के बीच विवाद पर युवक की हत्या करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
  प्रार्थी बृजलाल मरावी पिता चैन सिंह मरावी जाति बैगा उम्र 20 वर्ष सा0 मजूरहा चौकी खुड़िया थाना लोरमी जिला मुंगेली का रहने वाला है जो गुड़ फैक्ट्री ग्राम कान्हरपुर चौक के पास थाना चिल्फी जिला मुंगेली छ०म० को होली त्यौहार होने से स्थानीय सभी मजदुर अपने-अपने गांव चले गये थे कि दिनांक 13.03.2025 को प्रार्थी तथा चिंटू कश्यप, सोनू उर्फ जावेद, रविंन्दर कश्यप, दीपक कश्यप, सचिन कुमार कश्यप, धर्मेंदर कश्यप सभी एक ही गांव ग्राम सुरूरपुर थाना बागपात जिला बागपात (उ0प्र0) के है जो वर्तमान मे गुड़ फैक्ट्री ग्राम कान्हरपुर चौक के पास थाना चिल्फी जिला मुंगेली छ0ग0 में रहकर मजदुरी का काम करते है कि दिनांक 13.03.2025 के रात्रि करीब 09-10 बजे सभी मिलकर गुड़ फैक्ट्री के तखत में बैठ कर शराब पिये खाना खाये इसी दौरान रविन्दर कश्यप बोला कि मेरे जेब में रखे 30,000 रूपये को सोनू उर्फ जावेद तथा चिंन्टू कश्यप को बोला कि तुम लोग मेरे पैसे को निकाले हो कहां छुपाये हो बताओं कह कर मां बहन की गंदी-गंदी गाली देते तुम्हें आज जान सहित खत्म कर दुगां कहते रविन्दर तथा उसका भाई दीपक कश्यप दोनों एक राय होकर मृतक सोनू उर्फ जावेद एवं चिन्दु कश्यप को फैक्ट्री अंदर रखे गुड़ खोने के लोहे के खुरपा तथा बांस के डण्डों से दोनों के द्वारा लगातार मारते रहा तब वहां मौजूद धरमेंन्दर तथा सचिन ने दोनों को बीच बचाव करने आये तो रविन्दर और दीपक ने तुम भी इसमें शामिल हो कह कर बांस के डण्डा तथा लोहे के खुरपे से मारपीट किया, मारपीट से सोनू उर्फ जावेद (मृतक) को पुरे हाथ पैर शरीर तथा सिर में गंभीर चोंट लगने से गुड़ फैक्ट्री के सामने पुरानी सुसायटी के पास मौत हो गई है तथा चिंन्टू के सिर हाथ पैर चेहरा में काफी गंभीर चोट आई है,जिसका वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है की रिपोर्ट पर थाना चिल्फी मे अपराध क्र.29/25 धारा 296,351 (2), 115 (2), 103(1), 109, 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के द्वारा मौका पहुंचकर पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल का फोरेन्सिक टीम द्वारा बारिकी से निरीक्षण किया गया व दोनो आरोपीगण रविन्दर एवं दीपक उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में थे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी 01. रविंन्दर कुमार कश्यप पिता बृजपाल 02 दीपक कश्यप पिता बृजपाल दोनों निवासी ग्राम सुरूरपुर थाना बागपात जिला बागपात (उ0प्र0) की घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त लोहे खोने का खुरपा, बांस की डण्डा जप्त कर विधिवत गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं पांडातराई को मिली 5.40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Bhuvan Patel

निकाय चुनाव 2025 : पांडातराई नपा में कांग्रेस से सविता पाटस्कार की दावेदारी मजबूत 

Bhuvan Patel

सूदखोर भागवत साहु गिरफ्तार , ₹12 लाख, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार और 1 ट्रैक्टर जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!