BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गांधी मैदान में हुआ भव्य होली मिलन समारोह , विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह वर्षों से चली आ रही अपनी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी अपने गृह जिले कवर्धा पहुंचे और परिवार व साथियों के साथ रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया। डॉ. सिंह ने परंपरागत रूप से पहले होलिका दहन किया और फिर रंग-गुलाल के साथ होली खेली। इस दौरान सांसद श्री संतोष पांडेय तथा उनके सुपुत्र एवं पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, श्री राजेंद्र चन्द्रवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गांधी मैदान में हुआ होली मिलन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी बधाई
रंग पर्व के दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने निजी निवास के सामने स्थित गांधी मैदान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सिंह को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय ने भी इस आयोजन में विशेष रूप से हिस्सा लिया। अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने ढोल-नगाड़ों की धुन पर होली गीत गाए और समां बांध दिया। उनके साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी इस उल्लास में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने आमजन से मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी को आपसी मेल-जोल और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर भी है। यह पर्व हमे प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने की सीख देता है। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ की समृद्धि और विकास में योगदान दें, यही इस पर्व की सच्ची भावना है।
हर साल निभा रहे परंपरा, मुख्यमंत्री रहते भी मनाई होली
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हर वर्ष अपने गृह जिले कवर्धा में होली मनाते हैं। जब वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे, तब भी वे अपने इस रीति-रिवाज को निभाने के लिए कवर्धा आते रहे। यह परंपरा लगातार 22 वर्षों से चली आ रही है, जिसमें वे अपने परिवार, साथियों और जिले के लोगों के साथ होली के रंगों में सराबोर होते हैं।
सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री राम कुमार भट्ट, श्री जसविंदर सिंह बग्गा, श्री अनिल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेंद्र साहू, श्री गोपाल साहू, श्री गणेश तिवारी सहित कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण ने डॉ. सिंह से भेंट कर होली की शुभकामनाएँ दीं।
रंगों में सराबोर हुआ कवर्धा, उल्लास से गूँजा माहौल
कवर्धा में इस बार की होली भी हर साल की तरह उत्साह, उमंग और भाईचारे के लिए खास थी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सान्निध्य में जिलेवासियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया। रंग-गुलाल की बौछार, ढोल-नगाड़ों की थाप और होली गीतों की मधुर धुन ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया।

Related posts

वज्रपात से पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता, उपमुख्यमंत्री ने सौंपा 8 लाख रुपए का चेक

Bhuvan Patel

DMF के 19.69 लाख से बनी पुलिया पर उठे गंभीर सवाल: सिर्फ 34 दिन में भारी बरसात के बीच पूरा हुआ निर्माण, गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष

Bhuvan Patel

सटोरिया के विरूद्ध धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!