BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में अवैध पानी प्लांट पर छापा: 2016 बोतलें सीज, फर्जी लाइसेंस से चल रहा था कारोबार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले में अवैध पैक्ड पानी और पेय पदार्थों के कारोबार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ा शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत मिनीमाता चौक स्थित बिल्स वॉटर ड्रिंको पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध उत्पाद जब्त किए गए।

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि प्रतिष्ठान गलत लाइसेंस और फर्जी पते के आधार पर उत्पादन कर रहा था। टीम ने मौके पर ही 1728 बोतल पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर और 288 बोतल ऑरेंज सोडा, कुल 2016 बोतलों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद विभाग ने तत्काल सख्ती दिखाई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के अन्य पानी प्लांट्स पर भी कार्रवाई करते हुए कुल चार विधिक नमूने संकलित किए हैं। इनमें बैरागी प्रोडक्ट्स, निवान अमृत एक्वा और बिल्स वॉटर ड्रिंको से नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग के बीच मिलावटी और अवैध पानी के कारोबार को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि बिना वैध लाइसेंस या पंजीयन के उत्पादन और विक्रय करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता को सुरक्षित पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की यह सख्ती राहत भरी मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बोर्ड परीक्षा के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

Bhuvan Patel

अमित बाजपेयी ने किया 15 लाख का धान गबन, कुकदूर उपार्जन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार — 119 बोरा धान जप्त

Bhuvan Patel

“बिजली विभाग की लापरवाही से घोघराकला में मवेशी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, FIR की चेतावनी”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!