BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छेड़खानी के आरोप में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने दो लापता बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है और उनके साथ गंदी नियत से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर के नेतृत्व में पुलिस ने 21 और 24 फरवरी को घर से बिना बताए लापता हुई दो किशोर बालिकाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में अपराध क्रमांक 46/2025 और 47/2025 के तहत धारा 137(2) बी.एन.एस. में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बालिकाएं बिलासपुर गई थीं, जहां बिलासपुर पुलिस ने उन्हें बालिका गृह सरकंडा में रखा था। दस्तयाबी के बाद सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) में उनकी काउंसलिंग कराई गई, जिसमें एक बालिका ने शंकर दास महंत (60 वर्ष) और दूसरी ने यशचरण भगत (19 वर्ष) पर गंदी नियत से छेड़खानी करने के आरोप लगाए।
मामले की विस्तृत विवेचना में अपहरण की घटना नहीं पाई गई, जिसके बाद धारा 137(2) बी.एन.एस. हटाकर छेड़खानी की धारा 74, 75 बी.एन.एस. तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 9(ढ) जोड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

बड़ी कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, EOW का फंदा कस गया!

Bhuvan Patel

बिलासपुर में जमीन घोटाले की फाइल ‘गायब’, 4 माह से SDO का अभिमत लंबित—अपराधियों को संरक्षण

Bhuvan Patel

जंगल में पुलिस आरक्षक का फांसी की फंदा में लटकी मिली लाश , फैला सनसनी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!