BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बेमेतरा युवक के आत्महत्या से नाराज साहू समाज ने किया थाना का घेराव, आरोप के बाद हटाए गए प्रधान आरक्षक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जांच के आश्वासन के बाद हुआ पी एम जिला पंचायत सदस्य ने कहा किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं
नवागढ़ थाना के ग्राम नेवसा निवासी कुमार साहू ने गुरुवार की सुबह खेत में पलाश पेड़ पर लटकर आत्महत्या कर ली, इस खबर बाद उग्र गांव वाले उसके शव के साथ अस्पताल पहुंचे और पी एम के पहले थाना में धरने पर बैठ गए , युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए साहू समाज के लोगो ने कहा की उसे प्रताड़ित किया गया, उससे थाना में जांच अधिकारी द्वारा 25 हजार नगदी एवम दो क्विंटल अरहर की मांग की गई तरह तरह की धमकी दी गई जिससे वह यह कदम उठाने मजबूर हुआ, ग्राम नेवसा के पचास लोगो ने थाना में जो लिखित आवेदन दिया है उसमे लिखा है कि मृतक कुमार साहू पिता रुंगू राम साहू एक किसान था, उसके द्वारा वर्ष 2023, 24 में गांव के अन्य किसानों की तरह जित्तू साहू पिता खम्हन साहू के पास धान विक्रय किया गया था, उसी की राशि मांगने 14 मार्च को जित्तू साहू के घर गया था, जिस पर जित्तू साहू,एवम उनके परिवार के सदस्य उसे घर के अंदर ले जाकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किए,उसके बाद उल्टे कुमार साहू के खिलाफ छेड़छाड़, चोरी की झूठी शिकायत कर दिए, इस शिकायत पर नवागढ़ थाना के प्रधान आरक्षक प्रकाश राजपूत ने कुमार साहू से 25 हजार रूपए व दो क्विंटल अरहर की मांग किया जिसे नही देने पर उसे परेशान किया, जबकि मृतक द्वारा धान की राशि दिलाने के संबंध में थाना में आवेदन दिया गया जिसे नही सुना गया, ग्रामवासियों ने अपने आवेदन में मृतक को परेशान करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैंl
किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं
घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मधु राय अस्पताल पहुंची तथा मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा की यह गंभीर मामला है, इसमें जो भी लिप्त है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , राय ने इस मुद्दे को राजधानी तक ले जाने की चेतावनी दी l

सैकड़ों किसान हुए ठगी के शिकार
ग्राम पंच भैया निवासी लीला राम साहू ने अपने आपको मंडी अध्यक्ष बताकर किसानों से गत वर्ष तीन हजार रुपए क्विंटल में धान की खरीदी की , शुरुआत में उसके द्वारा भुगतान समय पर किया गया बाद में वह किसानों को चुना लगाकर नदारद हो गया उसके लिए खरीदी करने वाले कई युवक ग्रामीणों के कोप भाजन के शिकार हो रहे हैं, अब तक जांच में धान जिस जगह खपाया गया उस ठिकाने पर जांच का आंच नहीं पहुंचा, अन्यथा कई राज खुल जाते फिलहाल ठगी के शिकार किसान सिर पीट रहे हैं इसी ठगी के चपेट मे कुमार साहू भी आया था जो स्थानीय युवक जित्तू के माध्यम से धान दिया था l

पूछताछ जारी है
जित्तू साहू से पूछताछ जारी है, ग्रामीणों ने जिस प्रधान आरक्षक प्रकाश राजपूत पर आरोप लगाया है उसे नवागढ़ थाना से हटा दिया गया है l
मनोज कुमार तिर्की एस डी ओ पी बेमेतरा

Related posts

सुदूर वनांचल रेंगाखार को मिली एंबुलेंस की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Bhuvan Patel

गांव ,गरीब ,किसान व युवा विरोधी घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है- साव

Bhuvan Patel

कुंडा के सरपंच सचिव द्वारा बाजार नीलामी की राशी गबन , एसडीएम करेगा जांच 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!