BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

राजनांदगांव में दो करोड़ की अवैध शराब पर बुलडोजर की कार्यवाही

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सीआईटी कॉलेज के आगे मैदान में जिले भर मे आवैध जप्त शराब का किया गया नष्टिकरण। न्यायलय आदेशित 619 प्रकरण एवं न्यायलय लंबित 568 प्रकरण कुल 1187 प्रकरणों में जप्त 28664.83 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 1,51,05,511/-रूपये, 9741.217 लीटर देशी शराब कीमती 36,19,852/-रूपये, 187.58 लीटर बीयर कीमती 46,400/-रूपये, 1324.79 लीटर महुआ कीमती 2,06,055/-रूपये कुल 39918.417 बल्क लीटर कीमती 1,89,77,818/- रूपये का अवैध शराब के उपर रोड़ रोलर चलाकर किया गया विधिवत नष्टीकरण। वर्ष 2012 से वर्ष 2024 तक न्यायलय आदेशित एवं न्यायालय विचाराधीन भारी मात्रा में अवैध शराब का नष्टीकरण होने से थानों के मालखाना खाली हुये है जिससे अन्य समानों के रखरवाव में पुलिस को मद्दत मिलेगी।
शराब के नष्टीकरण के लिए कलेक्टर/जिला दंडाधिकारी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव अमीय श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव अभिषेक तिवारी, सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव यदुनंदन राठौर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगांव श्रीमति कुसुमलता जोहले एवं जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारी शामिल थे।

Related posts

ओपन स्कूल परीक्षा में प्रशासन की सख़्त तैयारी: हर केंद्र पर तैनात विशेष निगरानी दल”

Bhuvan Patel

जर्जर : लाखो का शौचालय महीनो में खराब , खुले में शौच करने मजबूर स्कूली बच्चे 

Bhuvan Patel

विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक भावना बोहरा ने किया संबोधित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!