BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियासिटी न्यूज़

नगर सैनिक और नायक के खिलाफ कार्रवाई , ड्यूटी के दौरान बोर गाड़ी वाले से मांगे रिश्वत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

आज दिनांक 22 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के आदेश के आधार पर, पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच में यह आरोप सामने आए थे कि उन्होंने वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की और कर्तव्य में लापरवाही बरती।

नगर सैनिक अरविंद शुक्ला ने एक वाहन चालक से 3000 रुपये की अवैध मांग की और साथ ही शराब की व्यवस्था करने की धमकी दी। वहीं, नायक चमन सिंह ठाकुर ने भी इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त होकर नियमों का उल्लंघन किया। यह घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे मामले की गंभीरता सामने आई।

इस पर, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर, जिला सेनानी नगरसेना ने दोनों कर्मचारियों—नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर—को तत्काल प्रभाव से (काल आउट ड्यूटी) थाना ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही, इस मामले की जांच की जा रही है और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमारे लिए कानून से ऊपर कोई नहीं है, और इस तरह के कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

VIP जिले में हनुमान भी सुरक्षित नहीं! हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, 6 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

कबीरधाम के पंडरिया वन विभाग द्वारा बनाया गया सड़क पहली बरसात में धराशाई

Bhuvan Patel

अवैध उत्खनन करने वालो की खैर नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!