BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसिटी न्यूज़

भोरमदेव थाना पुलिस ने फिर जुबी खान को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

थाना भोरमदेव, जिला कबीरधाम में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 23/22 धारा 294, 323, 506, 354, 452, 34 भारतीय दंड संहिता एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(ब) के तहत गंभीर अपराधों में संलिप्त निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध माननीय सत्र न्यायालय, कबीरधाम द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था—

1. जोएब उल्ला उर्फ जुबी खान पिता अजमल उल्ला खान (उम्र 35 वर्ष), निवासी घोंघा, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम
2. बिसाहू बैगा पिता भूरा बैगा (उम्र 27 वर्ष), निवासी चौरा, थाना भोरमदेव, जिला कबीरधाम
3. हिरउ बैगा पिता मोनू बैगा (उम्र 25 वर्ष), निवासी चौरा, थाना भोरमदेव, जिला कबीरधाम

कबीरधाम पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय सत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दिनांक 22/03/25 को उनके विरुद्ध जेल वारंट जारी किया गया। उसी दिन तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया।

कबीरधाम पुलिस अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बच्चों के लिए भवन निर्माण और साइकिल वितरण

Bhuvan Patel

भगवा ध्वज का आपमान मंत्री को पड़ा भारी ग्यारहवा चक्र में 25000 मतों से हार कि कगार पर

Bhuvan Patel

जिला पंचायत कबीरधाम का कमान ईश्वरीय साहू और कैलाश चंद्रवंशी पर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!