BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नाबालिग बालिका को लखनऊ से सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना कुण्डा क्षेत्र की अपहृत नाबालिग बालिका को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी विकास साहू (उम्र 19), निवासी खपरी, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली ने विवाह का झांसा देकर पीड़िता को भगाया और शारीरिक शोषण किया।
सायबर सेल कबीरधाम की तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके आधार पर थाना प्रभारी महेश प्रधान के नेतृत्व में गठित टीम ने लखनऊ के कंचन बिहार कॉलोनी से बालिका को बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(2) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश कश्यप, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर सिंह, आरक्षक दुर्गा बनर्जी, चित्रांगद सिंह, जयंत पटेल, महिला आरक्षक नुमति साहू तथा साइबर सेल टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस ने दोहराया कि बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा व अपहृत बच्चों की खोज निरंतर जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही

Bhuvan Patel

अब न चेतावनी, न समझाइश – मॉडिफाइड साइलेंसर का मतलब सीधा कोर्ट और भारी जुर्माना

Bhuvan Patel

*हत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!