BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पिता की हत्या कर फरार हुआ बेटा , 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
24 मार्च की सुबह किराए के मकान में रहने वाले ओम प्रकाश श्याम (43) ने पिता की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना ग्राम औरामुडा सारथीपारा की है, जहां 24 मार्च की सुबह किराए के मकान में रहने वाले ओम प्रकाश श्याम (43) मूल निवास नकटीपारा बाल्को, जिला कोरबा का शव आंगन में पड़ा मिला। मकान मालिक श्रीमती मिलन सारथी (37) ने बताया कि ओम प्रकाश ठेकेदारी में मजदूरी करता था और चार दिन पहले उसका बेटा अजय श्याम अपनी पत्नी के साथ वहां रहने आया था। 23 मार्च की रात करीब 8 बजे पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद रात 9 बजे ओम प्रकाश जोर-जोर से बेटे अजय और उसकी पत्नी से खाना मांगते हुए चिल्ला रहा था। सुबह उठने पर मकान मालिक ने देखा कि ओम प्रकाश खून से लथपथ पड़ा है और अजय श्याम अपनी पत्नी के साथ फरार है। मकान मालकिन के रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 31/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं अपराध क्र. 67/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम कर मर्ग पंचनामा/विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
घटना की सूचना पर एसडीओपी सिद्धांत तिवारी मौके पर पहुंचे और थाना घरघोड़ा, धरमजयगढ़ स्टाफ की टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश के निर्देश दिए। साइबर सेल की मदद से आरोपी को कोरबा जिले के प्रेमनगर कुसमुंडा इलाके में ट्रैक किया गया, जहां पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में अजय श्याम (27) ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि विवाद के दौरान उसने गैंती से पिता की कनपटी पर वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त गैंती का टुकड़ा और उसके खून से सने कपड़े जब्त कर लिए।
एसपी दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने में एएसआई राम सजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक पारसमनी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उद्यो पटेल और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

भगवा ध्वज का आपमान मंत्री को पड़ा भारी ग्यारहवा चक्र में 25000 मतों से हार कि कगार पर

Bhuvan Patel

कबीरधाम: किसानों के ट्यूबवेल से चोरी, केबल तार और नोजल हुए गायब; कबाड़ी से जुड़ सकते हैं तार

Bhuvan Patel

राज्य स्थापना दिवस पर कवर्धा में 2 से 4 नवंबर तक होगा तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव — लोक संस्कृति, कला और संगीत का होगा अनूठा संगम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!