BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाने वाले DSP मिंज पर हुआ मामला दर्ज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है. जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही है. यही नहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार डीएसपी मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी. धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया. युवती डीएसपी की बातों में आ गई. युवती के अनुसार डीएसपी मिंज ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने मना कर दिया.
डीएसपी मिंज के हैं दो बच्चे
युवती ने बताया कि डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. यह बात भी युवती से छिपाई और बार-बार शादी का प्रलोभन देता रहा. युवती ने शिकायत में यह भी बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की और गाली गलौच भी किया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

Related posts

पंडरिया में जुए का कारोबार चरम पर, प्रशासनिक उदासीनता पर उठते सवाल

Bhuvan Patel

राजनीतिक दबाव के चलते कार्यवाही करने में सक्षम नजर नही आ रहे अधिकारी

Bhuvan Patel

“अघोरेश्वर महापरिनिर्वाण दिवस पर मानवसेवा का अद्भुत संगम: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच–चश्मा वितरण, जड़ी-बूटी उपचार और जरूरतमंदों को कंबल-टोपी प्रदान”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!